26 फरवरी तक रेल अंडरब्रिज में आवागमन बंद

बिलासपुर. बिलासपुर रेल मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेलवे अंडरब्रिज में लोगों को बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा जांजगीर नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य बोड़सरा गांव में स्थित अंडरब्रिज (एलएसएस-347) को दिनांक 19 फरवरी (गुरुवार) प्रातः 08 बजे से 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) शाम 06 बजे तक पूर्णतः बंद करआवश्यक मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया गया है.

इसके फलस्वरूप यह अंडरब्रिज दिनांक 19 फरवरी (गुरुवार) प्रातः 08 बजे से 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) शाम 06 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा. इस अवधि में आमजनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार संख्या 348 (कापन फाटक) एवं कन्हाईबंद अंडरब्रिज (एलएचएस-346) पर बने रोड का उपयोग किया जा सकता है.

यह भी पढ़े

रायगढ़ की कोतवाली और सायबर थाना की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की पान एवं कॉस्मेटिक दुकान में हुक्का पिलाने वाले संचालक पर कार्रवाई की है. 15 फरवरी की शाम कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित शंकर पान एवं कॉस्मेटिक दुकान में संदेहास्पद गतिविधियां संचालित हो रहीं हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस को सार्वजनिक रूप से युवक–युवतियों को हुक्का पिलाते हुए दुकान संचालक मिला. जिस पर दुकान संचालक गिरीश भाटिया पिता विजय भाटिया उम्र 36 वर्ष निवासी पक्की खोली चक्रधरनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर हुक्का पॉट,फ्लेवर युक्त तंबाकू जप्त कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *