राहौद शहर में हुआ व्यापारी संघ का गठन,सुनील अग्रवाल बने अध्यक्ष श्रवण साहू बनाए गए सचिव

व्यापारी संघ का गठन होते ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का हुआ आयोजन-

सक्ती-नगर पंचायत राहोद में समस्त व्यापारियों द्वारा समाजसेवा, व्यापार को प्रोत्साहन देने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करने हेतु व्यापारी संघ की स्थापना की है, गत 1 वर्ष से चल रही प्रक्रिया 29 अगस्त 2021 को पूर्ण हुई एवं तत्काल ही 21 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन भी कर लिया गया।
संघ की बैठक में करीब 60 व्यापारी उपस्थित हुए एवं बाकी बंधु किसी कारण अनुपस्थित रहे,उनकी उपस्थित मान कर उनके बीच से 21 सदस्यों को चुनकर एक समिति बनाई गई तथा उसी समिति के अंतर्गत ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी इत्यादि पदों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया।
जिसमे सुनील अग्रवाल को अध्यक्ष, हरीश देवांगन को उपाध्यक्ष, श्रवण साहू को सचिव, अमित सोनी को कोषाध्यक्ष एवं प्रह्लाद देवांगन को मीडिया प्रभारी के पद प्राप्त हुए। ज्ञात हो कि वर्तमान में राहोद नगर पंचायत आसपास के 25 से 30 गांव के व्यपारियो का गढ़ है,कार्यकारिणी का निर्माण होते ही संघ ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमे नियमपूर्वक मटकी फोड़ने वाले दल को अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के द्वारा 1100/- रु का पुरस्कार प्रदान किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *