उफनते नाले को पार करते वक्त बहा ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई जान

दमोह। दमोह जिले के मडियादो क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर नदी नालों को पार कर रहे हैं। ऐसी ही एक बड़ी लापरवाही दमोह जिले के मडियादो से सामने आई है। जहां उफनते नाले को पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चालक भी बह गया। वहीं घटना में ट्रेक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिसके चलते प्रशासन ने नदी नालों को पार नहीं करने की चेतावनी दी है। ऐसे में गुरुवार की सुबह एक चलाक मडियादो से लखनपुरा गांव जा रहा था। जिसके लिए ट्रैक्टर ट्रॉलीसे कंचन नाले को पार कर रहा था। तभी अचानक पानी के तेज बहाव में ट्रैक्टर ट्राली समेत वह भी बह गया।

इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर मडियादो निवासी पप्पू अग्रवाल का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को मामूली चोट होने पर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं रास्ते मे बैरिकेड लगाकर पुलिस ने चेतावनी का बोर्ड चस्पा किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *