आज का राशिफल

मेष राशि: आज चंद्रमा का राशि परिवर्तन होने जा रहा। चंद्रमा आप को शुभफल दाता होगें। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा व भाइयों के सहयोग से उनके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका अपने किसी पुराने साथी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी से जुडे़े जातकों को कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है।

वृष राशि: विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी मेह नत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप अपने धन को भविष्य के लिए संजोकर रखेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि: आपको अक्समात अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के लिए आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको पेट दर्द, उल्टी आदि जैसी समस्या लगी रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद को मिटाना है।
कर्क राशि: व्यापार कर रहे लोगों के लिए हाथ कोई बड़ा काम लगने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। यदि आपने अपने धन को शेयर मार्केट व म्यूचअल फंड में लगाया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि: आपको अपनी हंसी मजाक की आदत की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपका कोई परिचय आपकी इन बातों का बुरा मान सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंददायक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार व बिजनेस कर रहे लोग यदि काम से काम ही मतलब रखें, तो बेहतर रहेगा। आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का रहेगा।

कन्या राशि: रिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक और मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके कारण आप अपने परिजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि: आपको व्यवसाय के लिए योजना बनाने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनने के बाद ही निर्णय लेना होगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते है।
वृश्चिक राशि: आपको अपने किसी मित्र से कुछ सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी हवन, पूजा पाठ, जागरण, कीर्तन आदि को करा सकते हैं, जिसमें आपके घर परिजन भी आएंगे। संतान के खर्चों को देखकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
धनु राशि: आपको अपने स्वभाव में नम्रता लानी होगी, क्योंकि आपके कड़वे स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे परेशान रहेंगे। संतान को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है।
मकर राशि: आप अपने परिवार के झगड़े से मुक्त होंगे, क्योंकि लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद पिताजी की मदद से सुलझ सकते है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको अपने जरूरी कामों को निपटाने की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
कुम्भ राशि: आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी। यदि आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को बनाने में सफ़ल रहेंगे।
मीन राशि: पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व दोपहर बाद चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज सूर्य नेत्र विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *