मेष राशि: इस समय आप अपने अंदर एक आन्तरिक ऊर्जा को महसूस करेंगे। भाई बहनों के आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। असमान परिस्थितियों को शांति से अपने अनुकूल बनाएं।आवेश से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। विदेश संबंधी व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल होने के आसार है। घर परिवार में वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभकारी रखेगा। मित्रों से मुलाकात खुशनुमा रहने वाला है।
वृष राशि: आज किसी भी डील के प्रति लापरवाही ना करें। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा जिससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अतिथियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
मिथुन राशि: आज आपके समक्ष कुछ व्यक्तिगत समस्या आ सकती हैं तो ऐसी स्थिति में आप घबराने की बजाय समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। दूसरों के मामले में सलाह देना आपकी मानहानि का कारण बनेगा। अगर कोई काम बनते बनते बीच में रुक सकता है। आज आप किसी भी कम को एकाग्रचित्त होकर करें।
सिंह राशि: आज आस पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका एकाधिकार बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो उस पर गंभीरता से काम करें। किसी भी तरह की यात्रा को आज टालना ही बेहतर है। क्योंकि इसमें फायदे की बजाय नुकसान होने की ज्यादा आशंका है।
तुला राशि: समाज में आपकी काबिलियत की सराहना रहेगी। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। धार्मिक आयोजन भी संभव है।महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें हो सकती हैं। दूसरों के झगड़ों में दखलअंदाजी ना करें, लेने के देने पड़ सकते हैं ।कारोबार में नए तरीकों को अपनाना जरूरी है।
वृश्चिक राशि: आप अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आपके की हुई गलतियों का समाधान निकालने का है।ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने – में कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है।
धनु राशि: लंबे समय से चल रही किसी चिन्ता से राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के निवारण में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग भी रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाला है ।भाई बहनों के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। इसलिए किसी भी तरह के वार्तालाप में सावधान रहें। क्या करे – गणेश भगवान को गुड़ चढ़ाएं।
मकर राशि : आपको अपने किसी प्रयासों में विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद्व दूर होगा। नजदीकी लोगों के साथ भेंट मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। परंतु परिस्थितियों को गुस्से और आवेश से ना समझाएं। यह समय धैर्य और संयम से समाधान निकालने का है।युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे।आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ तनाव रह सकता है।
कुम्भ राशि: व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से सम्पूर्ण करेंगें। नए काम शुरू न करें। घर में सुख शांति और खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। आज आपका पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी भी तरह की गलतफहमी को स्थान न दे।
मीन राशि: आज आप अपने निजी संबंधो को मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आपको किन कार्यो को करने में समस्याएं आ रही थी उनका समाधान मिल सकता है। संतान को कामयाबी न मिलने से घर मे दुखद वातावरण हो सकता है। आज किसी की सलाह मानने से पूर्व उसपर सम्पूर्ण विचार अवश्य करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दे।