मेष राशि: घर का वातावरण आनन्द और उत्साहपूर्ण रहेगा। मन विचलित रहने वाला है प्रेमी प्रेमिका प्रेम का इजहार कर सकते हैं विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष नहीं मिला जुला है मेहनत अवश्य करें। व्यापारिक वर्ग के लिए अच्छा है कुछ भी कार्य करें विचार कर समझ कर करें। दांपत्य प्रेम बना रहेगा यदि अनबन है तो उसे आवाज समाप्त कर लीजिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे।
वृष राशि: सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। जल्दबाज़ी में कोई नया काम शुरू न करें वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपकी राशि से चंद्रमा चौथे में संचरण करेंगे स्वास्थ्य का ध्यान रखें कोई बड़ी डील करने से पहले विचार ले कमीशन से संबंधित काम करने वाले व्यक्ति को लाभ होगा किंतु सावधानी अवश्य रखें। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जॉब की स्थिति आपके लिये काफी प्रतिकूल रहने वाली है। आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि :आज किसी से विवाद नहीं करना है। धैर्य से काम ले काम बनेगा हड़बड़ी और जल्दबाजी से नुकसान। समस्या से बचना चाहते हैं तो मूल मंत्र है झुकने में ही भलाई है अकड़ आज के दिन ठीक नहीं फलदार वृक्ष की तरह विनम्र बन जाइए। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन समहल करके चलाएं चोट—चपेट की घटना हो सकती है। जीवन साथी से प्रेम पूर्वक बात कीजिए। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें। आज 5 बार नारायण नाम लेकर घर से निकले। शाम के समय दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी प्रयास अवश्य करें।
कर्क राशि: दाम्पत्य रिश्तों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आज आपको धैर्यवान रहना चाहिये। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे।
सिंह राशि: जोखिम भरे कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यवसायियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने ला पायेंगे। आज महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।
कन्या राशि: कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों से ज्यादा मदद की उम्मीद न करें। किसी अप्रिय खबर के मिलने से मन व्यथित हो सकता है। तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद होगा। ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।
तुला राशि: परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। आज का दिन करियर को लेकर सुखद परिणाम देगा। आय के नये स्रोत विकसित होने की सम्भावना बन रही है। जॉब में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर के लिये कुछ आवश्यक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।
धनु राशि: नये उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लेना अत्यन्त हितकारी होगा। आपकी रचनात्मकता से लोग आकर्षित रहेंगे। आज अपने काम की चुनौतियों और कमजोरियों को लेकर गम्भीर रहेंगे।
मकर राशि: मकर राशि लोगों से अपनी प्रशंसा की ज्यादा इच्छा न रखें। दार्शनिक विषयों के चिन्तन में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति मिल सकती है। सन्तान का व्यवहार आज आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। आज आप प्रकृति के बीच समय बिताना पसन्द करेंगे। दूसरों की सलाह पर निर्भर न रहें। दिन श्रेष्ठ है नौकरी नहीं था आज नौकरी मिल जाएगी काम नहीं था आज काम मिल जाएगा। व्यापार का नया रास्ता मिल जाएगा नौकरी पेशा वालों के लिए दिन अच्छा है कार्य समय पर पूर्ण होंगे विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा।
कुंभ राशि :भविष्य की किसी परियोजना के लिये धन जुटा सकते हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। शुभ फलदायक है दिन कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होंगी। मीडिया फैशन या कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता अवश्य मिलेगी। आंख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें व्यवसायियों की रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब में आपको बोनस मिल सकता है।
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए भी दिन आज बहुत बढ़िया है। केवल वाहन चलाते समय ध्यान रखें चोट चपेट की घटना हो सकती है। कैरियर में स्वयं को साबित करने के बढ़ियाँ अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में रुकावट जैसी उत्पन्न हो सकती है। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें।