आज हम सभी ने ‘शिष्य भाव’ से राष्ट्रपति से मार्गदर्शन प्राप्त किया : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। छग विस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्बोधन पर सीएम साय ने कहा, हमारी विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपराओं की प्रतीक है। वर्ष 2000 में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बने इस राज्य का यह रजत वर्ष, संयोग से उनके जन्मशताब्दी वर्ष में पड़ रहा है, जिसे हम “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के गौरवशाली 25 वर्षों के उत्सव में देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हमारे बीच उपस्थित रहीं। आज हम सभी ने ‘शिष्य भाव’ से माननीय राष्ट्रपति जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। हम सभी मिलकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *