आज रायपुर समेत इस जिलों में चलगी लू, मैदानी इलाकों में तेज गर्मी की आशंका

रायपुर। प्रदेश में जून के शुरू में लौटी गर्मी लगातार भीषण हो रही है। शनिवार को मुंगेली में दोपहर का तापमान 48 डिग्री के करीब था, रविवार को बलौदाबाजार के कई हिस्से में 47 के करीब रहा। राजधानी रायपुर और राजनांदगांव समेत मैदानी इलाकों में कई जगह लू चली तथा दोपहर का तापमान सामान्य से 5 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। शेष प्रदेश में भी लू जैसे हालात थे, यानी तेज गर्मी पड़ी। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को भी मैदानी इलाकों में तेज गर्मी की आशंका जताई है।

बादल भी आ रहे हैं, जिससे एक दगो जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जिससे उन क्षेत्रों में राहत रहेगी। राज्य में इस माह की पहली तारीख से गर्मी बढ़ी है। रविवार को नवा रायपुर में पारा 45.2 डिग्री पहुंच गया । यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। इसी तरह राजनांदगांव में 44.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। लू चलने के लिए तापमान का सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक का अंतर होना जरूरी है। इस मापदंड पर होने के कारण आज इन दोनों जगहों पर लू चलने की घोषणा की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *