आज 28 नवंबर को शक्ति, बाराद्वार एवं चांपा अग्रवाल सभाओं का दौरा करेंगे महासभा के पदाधिकारी

शक्ति की हटरी धर्मशाला में दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगी अग्रवाल सभा की बैठक
सक्ती- संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों का दौरा कार्यक्रम आज 28 नवंबर को जांजगीर-चांपा जिले की विभिन्न अग्रवाल सभा में होगा
जिसके अंतर्गत महासभा के पदाधिकारी सुबह 9:30 बजे अग्रसेन भवन बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे शक्ति पहुंचेंगे, जहां 1:00 बजे से हटरी धर्मशाला में अग्रवाल समाज बंधुओं की बैठक आयोजित की गई है,तो वहीं महासभा के पदाधिकारी दोपहर भोजन शक्ति में कर बाराद्वार रवाना होंगे, अग्रवाल सेवा समिति बाराद्वार द्वारा अग्रसेन भवन बस स्टैंड बाराद्वार में शाम 4:00 बजे बैठक आयोजित की गई है, वहीं शाम 5:30 बजे अग्रवाल सेवा समिति चांपा स्टेशन की बैठक होगी, तथा चांपा से सीधे बिलासपुर के लिए महासभा के पदाधिकारी रवाना होंगे
अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,अग्रवाल सेवा समिति बाराद्वार के अध्यक्ष मनमोहन जिंदल एवं अग्रवाल सेवा समिति चांपा स्टेशन के अध्यक्ष ने उपरोक्त तीनों बैठकों में स्थानीय अग्रवाल बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है
साथ ही अग्रवाल सभाओं ने कहा है कि विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा फार्म यदि अभिभावकों के पास हो तो वे बैठक के दौरान महासभा के पदाधिकारियों को प्रेषित कर सकते हैं, ताकि 9 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर परिचय स्मारिका में उनके बायोडाटा को प्रकाशित किया जा सके, वही संभागीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने भी समस्त सभाओं से आग्रह किया है कि वे इस आगमन की सूचना स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को दें, ताकि परिचय सम्मेलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा एवं सुझाव प्राप्त किया जा सके
ज्ञात हो कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा 9 जनवरी 2022 को बिलासपुर के श्याम घोघा बाबा मंदिर में संभागीय अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल के मार्गदर्शन में एक दिवसीय अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन होना है, जिसके लिए महासभा द्वारा वृहद रूप से प्रचार-प्रसार की दृष्टि से सभाओं में दौरा कार्यक्रम किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *