आज है मासिक दुर्गाष्टमी, इस विधि से करें पूजन

आज चैत्र नवरात्रि का आठवा दिन है और आज के दिन माँ महागौरी का पूजन किया जाता है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है और आज के दिन माँ दुर्गा के आठवे रूप का पूजन किया जाता है। कहा जाता है मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं मासिक दुर्गाष्टमी पर कैसे करें माँ दुर्गा का पूजन और पूजन सामग्री लिस्ट?

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट-

लाल चुनरी
लाल वस्त्र
मौली
श्रृंगार का सामान
दीपक
घी/ तेल
धूप
नारियल
साफ चावल
कुमकुम
फूल
देवी की प्रतिमा या फोटो
पान
सुपारी
लौंग
इलायची
बताशे या मिसरी
कपूर
फल-मिठाई
कलावा

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि- आज के दिन सुबह उठकर स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें। उसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अब मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद आप मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। अब धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें। इसके बाद मां को भोग भी लगाएं। हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *