ऐसा कहना बीजेपी की दिवालिया मानसिकता है : दीपक बैज

रायपुर। हर घटना में कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारी की संलिप्तता सामने आने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के सवाल पूछे जाने पर PCC दीपक बैज ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की दिवालिया मानसिकता है। अगर किसी अपराधी का किसी नेता के साथ फोटो है, तो उसे अपराध का मास्टरमाइंड मान लेना सही नहीं है। दीपक बैज ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं की अपराधियों के साथ फोटो दिखा सकता हूं। फोटो खिंचवाना अपराध को संरक्षण देना नहीं होता। भाजपा के नेता अपराधियों को संरक्षण देकर रखे हैं, अपराधी नेताओं के बंगले में घूमते देखे जा सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोई आरोपी फोटो खिंचाया है तो नेता जिम्मेदार है क्या? हम भी BJP नेताओं की बलात्कारी और डकैतियों के साथ फोटो दिखा देंगे, BJP फोटो की बजाय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। BJP सरकार अपनी गलती कांग्रेस पर न थोपे। राजधानी रायपुर और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। रोज गोली चल रही है चाकूबाजी हो रही है, दीपावली के दिन भी हत्याएं हो रही हैं, इसका जवाबदार कौन है ? मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में लोग बैंक लूटने आए थे, जशपुर में भी गोली चल रही है। गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को चूड़ी पहन कर साड़ी पहन लेना चाहिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *