तिल्दा नेवरा > होली पर्व के अवसर पर शांति, कानून व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने थाना तिल्दा नेवरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
होली दौरान तीन सवारी अथवा शराब पीकर स्टंट करने पर होंगी वाहन जप्त
नव युवको को निर्देश – सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट अथवा रील बनाये जाने पर होंगी कार्यवाही
थाना स्तर पर बनाई गई सोशल मिडिया निगरानी टीम
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के निवासरत व्यक्तियों, जिनके विरुद्ध पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता अथवा समाजिक परीशान्ति भंग करने में शामिल होने की संभावना है, उन्हें थाना तिल्दा नेवरा में तलब किया गया। थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा द्वारा सभी निगरानी / गुंडा / माफ़ी बदमाश एव ऐसे युवा जो आपराधिक घटना मे शामिल हो सकते है । सभी को कड़ी चेतावनी व समझाइश दी गई कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाना, सार्वजनिक शांति भंग करना अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न करें। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आम जनता से भी अपील की गई है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सतत् निगरानी एवं पेट्रोलिंग कर रही है।