नवीन शक्ति जिले के कार्यालयों की स्थापना शहर में करने शक्ति के जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल मिला विधानसभा अध्यक्ष महंत से रायपुर में

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन– उचित स्थान पर ही बनाए जाएंगे कार्यालय-
महंत से मिलकर आश्वस्त नजर आया शक्ति के सर्वदलीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में 15 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले से अलग नवीन जिले सक्ती की घोषणा होने के बाद से जहां लोगों में हर्ष व्याप्त है, तो वही नवीन जिले सक्ती में अस्थाई/स्थायी रूप से प्रारंभ होने वाले कलेक्टर एवं अन्य जिला स्तर के सरकारी दफ्तरों के स्थान को लेकर क्षेत्रवासी संशय की स्थिति में थे, तथा इसी बीच शक्ति शहर के हटरी धर्मशाला में सर्वदलीय लोगों की एक अहम बैठक 12 दिसम्बर को संपन्न हुई,जिसमें शहर सीमा के अंदर ही समस्त कार्यालयों की स्थापना करने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया गया, तथा इस निर्णय के पश्चात स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों को इस बात से अवगत कराने पर भी चर्चा हुई, इसी तारतम्य में 16 दिसंबर को सर्वदलीय मंच का एक प्रतिनिधि मंडल देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचकर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निवास पर उनसे मिला,इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवीन जिले शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अस्थाई स्थापना हेतु वन प्रशिक्षण विद्यालय मैदान नंदेली भाटा शक्ति, तथा अन्य सरकारी दफ्तरों जैसे कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, अधिकारी/ कर्मचारियों के आवास हेतु मिनीमाता हसदेव बांगो नहर संभाग क्रमांक- 06 सिंचाई कॉलोनी शक्ति के परिसर एवं सरकारी दफ्तरों के लिए मिनी आईटीआई नंदेलीभाटा शक्ति में प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा हुई, विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल से भेंट के बाद एक जानकारी देते हुए नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में क्षेत्र के सर्वदलीय लोगों की चर्चा हुई है, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने जनप्रतिनिधियों को कहा है कि हम सभी की भावनाओं का ध्यान रखते हुए एवं शक्ति क्षेत्र के विकास की दृष्टि से जिला कार्यालयों की स्थापना के लिए प्रशासन से मिलकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे, तथा शक्ति क्षेत्र के चारों दिशाओं में सर्व दृष्टि से इसका विस्तार हो, तथा यहां का विकास एवं यहां का व्यापार भी तेजी से नवीन जिले की स्थापना के बाद और अधिक फले- फूले, इन सभी परिस्थितियों एवं भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही उचित निर्णय लिया जाएगा,तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने मिलने गए प्रतिनिधिमंडल को नवीन जिले शक्ति के गठन की पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोगों को सहयोग से ही यह नवीन जिला तरक्की के पथ पर अग्रसर होगा एवं शीघ्र ही शासन के नियमानुसार यह जिला प्रारंभ होगा, इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी विस्तार पूर्वक विधानसभा अध्यक्ष महंत से चर्चा करते हुए उन्हें जन भावनाओं से अवगत कराया तथा प्रतिनिधियों ने कहा कि शक्ति शहर को नवीन जिले का दर्जा मिला है

इस हेतु हम तभी आपका आभार व्यक्त करते हैं, एवं प्रदेश सरकार, शासन के भी आभारी हैं कि उन्होंने जन भावनाओं को देखते हुए वर्षों पुरानी मांग के अनुरूप शक्ति को जिले का दर्जा प्रदान किया,तथा हम सभी यह चाहते हैं की शक्ति का व्यापार जिला बनने के बाद तेजी से बढ़े, इस हेतु सरकारी कार्यालयों की स्थापना शहर के अंदर या कि शहर से लगे हुए आसपास के क्षेत्रों में होगी, तभी इसका फायदा लोगों को मिलेगा एवं जिला कार्यालयों की स्थापना यदि शहर से दूर हो गई तो ग्रामीणों को भी काफी दिक्कत होगी तथा इन सब बातों को सुनते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वस्त किया, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है तथा जन भावनाओं के अनुरूप डॉ. चरणदास महंत आगे की कार्रवाई करेंगे, 16 दिसंबर को स्पीकर हाउस में मिलने गए शक्ति क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर पालिका शक्ति के विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता, अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रेस क्लब शक्ति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, प्रेस क्लब शक्ति एवम सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा बाबा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मंत्री संजय रामचंद्र, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सेवक, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे,युवा कांग्रेस नेता समर विजय पिंटू ठाकुर मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया, देवांगन समाज के प्रमुख समारू राम देवांगन, सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल
शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष ईश्वर लोधी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति इकाई के अध्यक्ष विजय बिज्जू डालमिया, वार्ड क्रमांक- 2 के पार्षद रामसंजीवन देवांगन, वार्ड क्रमांक- 09 के पार्षद गजेंद्र यादव पिंटू, राम मानस मंडली शक्ति के खिलावन पटेल सकरेली, शेखर अग्रवाल,सुभाष देवांगन,वार्ड नं 16 के पूर्व पार्षद संतोष सोनी लाला,गुड़िया मारुति सर्कस के संचालक श्री गुप्ता जी प्रमुख रूप से शामिल थे, उल्लेखित हो कि नवीन जिला कार्यालय कि शहर के अंदर स्थापना को लेकर जहां लोगों को आशंका है कि प्रशासन उचित स्थल का चयन नहीं कर पा रहा है, तथा प्रशासन को जगह की कमी नजर आ रही है, किंतु वहीं दूसरी ओर यदि प्रशासन आम जनता तथा सर्वदलीय लोगों से मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थल चयन के लिए प्रयास करे, तो निश्चित रूप से आज शहर के अंदर उचित स्थान मिल सकता है एवं शहर के स्टेशन पारा में ही छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ की लगभग 8 एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है, जिसे संस्था के अध्यक्ष दीनदयाल गबेल के अनुसार वे कलेक्ट्रेट कार्यालय की स्थापना के लिए अपनी संस्था की जमीन सहर्ष एवं निशर्त देने को तैयार हैं, तथा आज वह क्षेत्र शहर सीमा के अंदर एवं मुख्य मार्ग तथा रेलवे स्टेशन से भी लगा हुआ है, ऐसे ही अनेकों स्थल हैं जो कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के स्थाई एवं अस्थाई कार्यालय के लिए उपयुक्त नजर आते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *