लीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Datta) इन दिनों अपने अभिनय से अधिक सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो तथा फोटोज के कारण अधिक सुर्ख़ियों में रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने एक ऐसा वीडियो साझा कर दिया है जिसमें वो ऐसे-ऐसे इशारे कर रही हैं जिसे देखकर प्रशंसक घायल हो रहे हैं।
इस वीडियो में टीना दत्ता बहुत रिवीलिंग ऑउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री कभी अपनी ड्रेस को कैमरे पर दिखाती दिखाई दी तो कभी कैमरे के पास आकर इशारा करती नजर आई। इस वीडियो में अभिनेत्री की अदाएं इतनी अधिक दिलकश हैं कि देखते ही प्रशंसकों का दिल बेकाबू हो गया। इस वीडियो में टीना दत्ता वाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। ये ड्रेस पैर में एक साइड से थोड़ी सी साइड ओपन है।
वहीं ड्रेस में ऊपर की तरफ स्टैप है। टीना के ये ऑउटफिट प्रिटेंड है जिसमें उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मोतियों की पतली सी माला, लाइट मेकअप के साथ ओपन हेयर किया हुआ है। जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वही टीना दत्ता ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद साझा किया है। वीडियो में टीना दत्ता अपने बोल्ड लुक्स तथा अदाओं से प्रशंसकों के दिल की धड़कनें बढ़ा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- मस्ती भरा एटीट्यूड, खुशी वाली मुस्कुराहट और ढेर सारी सकारात्मकता। वर्ष के इस समय में मुझे यही पसंद है। वर्ष के अंत में हवा में जो पाजिटिविटी है उसमें स्वयं को डुबाना ना भूलें।