थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर ग्रामीण छ0ग0 अपराध धारा – 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस
आरोपियो से चोरी का काॅपर, एल्युमिनियम, केबल वायर, क्वाईल किया गया बरामद
जप्त सामाग्री –
01- काॅपर, एल्युमिनियम, केबल वायर, क्वाईल कीमती 52000/रू
02- टीवीएस एक्सल मोपेड क्रमांक सीजी 04 पी.एल. 283 कीमती 15000/रू
विवरण – थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिला कि तुलसी नेवरा स्थित दाउजी फाम्र्स प्रा0लि0 के सूने गोदाम से अज्ञात चोरो के द्वारा केबल वायर काॅपर एवं एल्युमिनियम का चोरी किये है। उक्त घटना पर तत्काल रात्रि गश्त पार्टी के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर बहेसर रोड तिल्दा में टीवीएस एक्सल मोपेड में एक व्यक्ति व दो महिलाओं को तीनो बोरियो में सामान जैसा रखे संदिग्ध अवस्था में मिलने पर पूछताछ पर दाउजी फाम्र्स प्रा0लि0 के सूने गोदाम से केबल वायर को काटकर चोरी करना व बेचने के लिये ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से चोरी की सामाग्री केबल वायर, क्वाईल व घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोपेड को जप्त किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी चोरो को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
नाम पता आरोपी –
01- सूरज देवार पिता टिंगली देवार उम्र 20 साल पता दलाल तालाब के पास तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा
02- रूपा देवार पति सूरज देवार उम्र 28 साल पता दलाल तालाब के पास तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा
03- आपा देवार पति स्व0 राजा देवार उम्र 25 साल पता दलाल तालाब के पास तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा