पूर्व सांसद कमला पाटले हुई गुरुग्राम रवाना
सक्ती-जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले 22 जून को हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में आयोजित 24,25 एवं 26 जून के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए रवाना हुई तथा इस दौरान श्रीमती कमला देवी पाटले ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित है, जिसमें देश भर से काफी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे साथ ही इस तीन दिवसीय शिविर के दौरान संगठनात्मक रूप से विस्तार पूर्वक अलग-अलग सत्रों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी