कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी फेरने वालों की खैर नहीं : सीएम बघेल

कांग्रेस की समीक्षा बैठक, संगठन के काम में तेजी लाने परिवर्तन भी जरूरी:-

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 15 निकायों में चुनाव और बहुत जगहों पर उपचुनाव हुए। इन सभी में कांग्रेस को सफलता मिली है। जामुल और खैरागढ़ में हम सफल नहीं हुए। सीएम ने कहा कि कोरिया जिले में दिक्कतों के बाद हम जीतकर आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया, उसको पानी में डुबाने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलना चाहिए। सीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने बूथों में जाकर कमेटियों का गठन किया। सरगुजा, रायपुर, राजनांदगांव सब जगह हमने बड़े आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया। इस तरह के कार्यक्रम वर्तमान में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री, वरिष्ठ विधायकों, निगम-मंडल के पदाधिकारियों को बुलाओ और कार्यक्रम का आयोजन करो। इसके लिए प्रचार के साथ-साथ सभी प्रभारियों का दौरा भी होना चाहिए। सीएम ने कहा कि बूथों, ब्लॉक, जोन-सेक्टर की बैठक क्योंकि इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत हमें 2023 का चुनाव लडऩा है। उन्होंने कहा कि जितने भी जिलों में राजीव भवन का काम अधूरा है, वहां 21 अगस्त तक इसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, क्योंकि जब लोगों को शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी होगी तभी हमारा काम सफल होगा। उन्होंने कहा कि दस लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है इसके लिए मेहनत करें। सीएम ने कहा कि वे खुद हर ब्लॉक में जाएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *