सीरियल ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता आजकल पर्दे पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा नजर आतीं हैं। अपने बोल्ड स्टाइल के लिए जानी जाने वाली टीना की गिनती टीवी की संस्कारी बहुओं में होती है। दर्शकों ने उन्हें हमेशा ही एक आदर्श बहू के रूप में देखा है, पर टीना है कि अपनी हॉट तस्वीरों से ये इमेज तोड़ती नजर आती हैं। इस बार तो उन्होंने साड़ी के साथ कुछ ऐसा पहना जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी।
इच्छा ने पहना कुछ ऐसा…
उतरन की क्यूट सी इच्छा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। हमेशा बोल्ड कपड़ों में नजर आने वाली टीना ने इस बार साड़ी पहनी हैं। पर इस साड़ी के साथ एक ट्विस्ट है, वो है स्पोर्ट्स शू। टीना ने अपनी साड़ी के साथ हिल्स ना पहनकर स्पोर्ट्स शू पहने हैं। योल कलर की एलिगेंट सी साड़ी और व्हाइट कलर के शू इनके लुक को काफी अजीब बना रहे हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में टीना ने साड़ी और शू का इमॉटिकॉन शेयर किया है। यहां देखें तस्वीरें…
लोगों ने किया ट्रोल
सामने आई तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि टीना किसी रेस्टोरेंट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर पोज दे रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए टीना ने बालों को कर्ल करके ओपन किया हुआ है। और इसके साथ ही बड़े झुमकों के साथ सटल मेकअप में काफी हसीन लग रहीं हैं। इसके साथ ही टीना सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं लोग कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि ‘साड़ी के साथ स्पोर्ट्स शू कौन पहनता है’?
बता दें कि उतरन वाली इच्छा इस स्टाइल में नजर आने वाली पहली नहीं हैं, इनसे पहले दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी साड़ी संग शूज पहने कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हो चुकीं हैं, हालांकि तब भी इस कॉम्बिनेशन पर लोग ऐसे ही चौंके थे।