अमनदुला के जगत गुरु कृपालु सत्संग कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है इस धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन

श्री शवरी देवी का दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन 6 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राधा गोविंद धाम अमनदुला मालखरौदा में

1008 स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की कृपा प्राप्त प्रचारिका है श्री श्वरी देवी

सक्ती- विश्व के पंचम मूल जगतगुरु 1008 स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की कृपा प्राप्त प्रचारिका श्री शवरी देवी वृंदावन निवासी के दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन आगामी 6 अप्रैल से 21 अप्रैल तक श्री राधा गोविंद धाम अमनदुला मालखरोदा में शाम 5:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक किया गया है

उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री शवरी देवी जी के दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन हेतु बृहद रूप से तैयारियां की जा रही हैं, तथा जगत गुरु कृपालु सत्संग कल्याण समिति अमनदुला मालखरौदा द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं उपरोक्त कार्यक्रम संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए 7898584982 एवं 750904 7873 पर संपर्क किया जा सकता है

 

उल्लेखित हो कि श्री शवरी देवी जी के दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन को सुनने लोग दूर-दूर से आते हैं, तथा विगत वर्ष शक्ति शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी इनके दिव्य प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में माताओं, बहनों एवं पुरुषों ने उपस्थित होकर इनके दिव्य प्रवचन का लाभ लिया था,तथा श्री शवरी देवी पूरे हिंदुस्तान में अपने दिव्य प्रवचन के माध्यम से अपनी मधुर वाणी से संकीर्तन का लाभ दिलाती हैं, तथा जगत गुरु कृपालु सत्संग कल्याण समिति अमनदुला मालखरौदा ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि वे 6 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे इस दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन का सपरिवार उपस्थित होकर लाभ अवश्य लें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *