रायपुर। भूपेश बघेल ने अपने प्रत्याशी का वीडियो शेयर किया है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस ने 30 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वहीं विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मंत्री और कवर्धा से विधायक प्रत्याशी मो. अकबर पहली बार कवर्धा पहुंचे. इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया.
मो. अकबर के स्वागत में लोगों ने रैली निकाली. यह रैली शहर के मिनीमाता चौक से मुख्य मार्ग होते हुए शहर के भारत माता चौक पहुंची. मंत्री मो. अकबर ने चुनावी प्रचार की शुरूआत 11 ब्राम्हणों से मंत्रोच्चारण से की. अपनी प्रचार का संखनाथ के दौरान मंत्री अकबर ने सभा को संबोधित किया. विशाल रैली को संबोधित करते हुए मो. अकबर ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया. साथ ही कवर्धा विधामसभा में किए विकास गिनाए. साथ ही भाजपा की 15 साल की नाकामी गिनाए.
ये होती है लोकप्रियता.
ये होता है जब आप अपने आप को जनता के लिए समर्पित कर देते हो.जब कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी पहुँचे, तब उनसे मिलने उमड़े इस जनसैलाब को देखिए, जिसका आज कवर्धा गवाह बना.
मंदिर दर्शन के… pic.twitter.com/riBlAeUW52
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 16, 2023