रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नवभारत की वैज्ञानिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का यह एक स्वर्णिम अध्याय है। ISRO के LVM3-M6 द्वारा 6100 किग्रा वजनी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण ने भारत की विश्वसनीय हैवी-लिफ्ट क्षमता को और पुख्ता किया है। यह गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं के विस्तार और वैश्विक साझेदारियों को भी मजबूती देता है। हमारे युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवाचार करने वाली पीढ़ी की होनहार प्रतिभा की बदौलत देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब और ज़्यादा प्रगतिशील, असरदार और अद्वितीय बनता जा रहा है। यह केवल प्रौद्योगिकी नहीं बल्कि असीमित संभावनाओं के नए दौर की शुरूआत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह उपलब्धि हमारी आत्मनिर्भरता को और सुदृढ़ करती है। इस महान सफलता पर इसरो के समर्पित वैज्ञानिकों-इंजीनियरों और पूरे देश को हार्दिक बधाई।
नवभारत की वैज्ञानिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का यह एक स्वर्णिम अध्याय है।
ISRO के LVM3-M6 द्वारा 6100 किग्रा वजनी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण ने भारत की विश्वसनीय हैवी-लिफ्ट क्षमता को और पुख्ता किया है। यह गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों के साथ-साथ वाणिज्यिक… pic.twitter.com/Viokt86Lck — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 24, 2025