रैगढ़ींन मोर रानी में संगीत दिया छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी दिलीप बेहरा ने
घनश्याम आदित्य के प्रेजेंटेशन में तथा चंद्र कुमार बंजारे के डायरेक्शन में बनी है फिल्म
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति एवं यहां के परिवेश को परिलक्षित करती रैगढ़ींन मोर रानी फिल्म का निर्माण किया गया है, जिसमें संगीत छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा ने देते हुए बहुत सुंदर ढंग से गीतों को गाया है, साथ ही यह फिल्म घनश्याम आदित्य के प्रेजेंटेशन में चंद्र कुमार बंजारे के डायरेक्शन में बनाई गई है
तथा इस फिल्म का प्रथम चरण रिलीज हो चुका है, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में यह फिल्म काफी धूम मचा रही है, तथा इस फिल्म में अभिनय आरती यादव, सुशील यादव एवं म्यूजिक कुशाल दास महंत, संगीतकार- के.सी टंडन, सिनेमा ग्राफी घनश्याम आदित्य, सह अभिनय कलाकार तुषार, लक्की, हितेश, एवं करण है, साथ ही कोरियोग्राफी के रूप में शुभम एवं कार्तिक ने अपना योगदान दिया है

तथा इस फिल्म के संबंध में इसके सिंगर दिलीप बेहरा ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ प्रदेश में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, तथा इस फिल्म में विशेष ढंग से स्टोरी बनाई गई है, तथा आने वाले समय में ऐसे ही और भी फिल्मों का निर्माण किया जाएगा
उल्लेखित हो कि दिलीप बेहरा पुलिस विभाग के अधिकारी के रूप में रायगढ़ एवं प्रदेश के अन्य स्थानों पर पदस्थ होते हुए अभिनय एवं संगीत के क्षेत्र में भी काफी अहम भूमिका अदा करते हैं, एवं समय-समय पर उनके द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी अपने सुंदर सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाती है, तो वही लोग दिलीप बेहरा द्वारा प्रस्तुत गीतों को बहुत पसंद भी करते हैं