बिना शादी के मांग में सिंदूर डाले नजर आई ये मशहूर अभिनेत्री, देखकर फैंस भी हुए मंत्रमुग्ध

लोक आस्था के महापर्व छठ पर आम लोगों के साथ ही स्टार्स ने भी छठी मैय्या की पूजा-आराधना में कोई कसर नहीं छोड़ी। जैसे भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को ही ले लें। रानी ने सोलह-श्रृंगार करके छठी मैय्या की पूजा की तथा प्रार्थना की कि मां सभी की इच्छा पूरी करें। वही 4 दिन तक चलने वाले छठ त्यौहार का समापन आज प्रातः सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ हो गया। कल संध्या अर्घ्य देने के पश्चात् आज प्रातः महिलाओं ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया तथा पूजा समाप्त की।
तत्पश्चात, प्रसाद बांटकर व्रती अपना व्रत खोलते हैं तथा अगले वर्ष की पूजा की प्रतीक्षा करने लगते हैं। वैसे तो छठ का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया किन्तु उत्तर भारत, बिहार एवं झारखंड के लोगों में इसके प्रति विशेष उत्साह देखा गया। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं अभिनेत्री भी इस अवसर पर पीछे नहीं रहे। रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, रवि किशन वगैरह ने छठ पूजा की तथा बहुतों ने उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। इस अवसर पर ये एक्ट्रेसेस बहुत खूबसूरत लग रही थी जिसमें सबसे आगे रही रानी चटर्जी।
वही इस अवसर पर रानी चटर्जी ने ट्रेडिशनल लुक लिया तथा चटख रंग की साड़ियों का चयन किया। साड़ी के साथ ही रानी की ज्यूलरी भी मौके के अनुसार एकदम परफेक्ट थी। बिना शादी के मांग में सिंदूर भरने वाली रानी ने छठ पूजा के अवसर पर भी पारंपरिक अंदाज में सिंदूर लगाया। हाथ में पूजा का सूप तथा दीपक लिए रानी छठ पूजा के अवसर पर बहुत सुन्दर लगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए छठ पूजा की बधाई दी तथा ये कामना भी की कि छठी मैय्या सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *