52 साल की उम्र में इस मशहूर हस्ती ने रचाई शादी

जाने माने मशहूर फिल्मनिर्माता एवं प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट प्रशंसकों के बीच ब्शुत लोकप्रिय हैं। आज विक्रम अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल खबरें जोरों पर हैं कि विक्रम भट्ट ने गुपचुप शादी रचा ली है। विक्रम ने अपनी शादी की जानकारी किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में विक्रम और उनकी वाईफ की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि विक्रम भट्ट ने पिछले वर्ष की सीक्रेट तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की शादी के बारे में किसी को एक वर्ष तक भनक भी नहीं लगी थी। खबरों की मानें तो विक्रम भट्ट ने श्वेताबंरी सोनी के साथ विवाह किया है। अब लगभग वर्षभर पश्चात् विक्रम भट्ट की शादी का खुलासा प्रशंसकों के सामने हुआ है। प्राप्त एक खबर के मुताबिक, हालांकि विक्रम भट्ट ने अभी तक शादी पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में हर किसी की निगाह इस पर है जब विक्रम शादी पर मुहर लगाएंगे।
वही इससे पूर्व विक्रम भट्ट की पहली शादी वर्षो पहले अदिति भट्ट के साथ हुई थी। विक्रम और अदिति ने काफी वक़्त पर अपने रिश्ते को जिया था एवं फिर दोनों ने वर्ष 1998 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया था। विक्रम भट्ट और अदिति भट्ट की एक बेटी कृष्णा हैं। विक्रम भट्ट की अफेयर लाइफ बहुत सुर्ख़ियों में रही हैं। विक्रम के कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रहने की बातें होती रही हैं। विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एवं अमीषा पटेल को डेट किया है। विक्रम और सुष्मिता सेन के लिवइन में रहने की खबरें तक आई थीं। हालांकि एक समय पर दोनों के मार्ग अलग हो गए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *