कमज़ोर पड़ रही कोरोना की तीसरी लहर, बीते 24 घंटों में मिले 13166 नए केस

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर लगातार कमज़ोर पड़ती जा रही हैं. बीते 24 घंटे में 13166 नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 302 लोगों की जान गई है. इस दौरान 26988 लोग इस खतरनाक बीमारी से रिकवर भी हुए हैं. बता दें कि देश में गुरुवार को भी कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या 302 ही थी.

शुक्रवार को जारी किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में नए मामले जोड़ने के बाद अब तक कोरोना के कुल मामलों की तादाद 4,28,94,345 हो गई है. हालांकि सक्रीय मामलों की तादाद घटकर 1,34,235 हो गई है. शुक्रवार सुबह आए डाटा के अनुसार, 302 नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की तादाद 5,13,226 हो गईं है. वहीं, देश में बीते 19 दिन से कोरोना के एक दिन में मिलने वाले मामलों की तादाद एक लाख से कम बनी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 26,988 लोग रिकवर हुए हैं. जिसके बाद कुल 4,22,46,884 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं.

दिल्ली में कोरोना की स्थित‍ि बहुत हद तक सही है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 556 नए केस दर्ज किए गए थे. इस दौरान 6 लोगों की मौत भी हुई थी. वहीं, पिछले 24 घंटे में 618 मरीज डिस्चार्ज भी हुए. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 0591 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें से 556 लोग संक्रमित पाए और 618 मरीज रिकवर हुए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *