छत्‍तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर तोड़ रही दम, बच्चे कम हुए प्रभावित, 24 घंटे में 1,292 केस

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में तीसरी लहर दम तोड़ता नजर आ रहा है। वहीं जहां इस बार बच्चों के भी अधिक संक्रमित होने की आशंकाओं के बीच कुल संक्रमण में अधिकतम 15 फीसद तक बच्चे संक्रमित हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी माह से तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी थी।

इस माह में करीब 1,17,680 लाख लोग संक्रमित हुए। वहीं 253 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। लेकिन फरवरी में संक्रमण की रफ्तार कम नजर आ रही है। एक से छह फरवरी तक 13,312 संक्रमित सामने आए हैं। यानी तीसरी लहर मे अब तक 1.30 लाख संक्रमित मिले हैं। इसमें 15 फीसद तक बच्चों की संख्या बताई जा रही है।

इस बार कोरोना का नया वैरिएंट पहले की तुलना में कम घातक था। दूसरी ओर 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण भी शुरू हो चुका था। इसलिए बच्चों को कोरोना संक्रमण अधिक प्रभावित नहीं कर सका है। जहां कुल संक्रमण में 15 फीसद बच्चे थे। अस्पतलों में इनके भर्ती होने की संख्या भी एक फीसद से कम थी।

राज्‍य में 24 घंटे में 1292 केस, 14 की हुई मौत

छत्‍तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1292 कोरोना केस मिले हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में 157, दुर्ग में 132, बिलासपुर में 63, रायगढ़ में 39, कोरबा में 39, मुंगेली में 83, राजनांदगांव में 73 समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में 37 हजार 372 सैंपल की जांच हुई। इसमें औसत पाजिटिविटी दर 3.46 फीसद रही। राज्य में कुल 13,706 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं कवर्धा के पंडरिया ब्‍लाक के कामठी स्‍कूल में 15 बच्‍चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 100 स्‍कूली बच्‍चे संक्रमित हो चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *