सूने मकान पर चोरों का धावा, दो लाख नगद और जेवर किया साफ

रायपुर: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर नवा रायपुर, मंदिर हसौद आरंग अभनपुर के पूरे इलाके में पुलिस की 24 घंटे की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। ऐसे में अभनपुर में सेंधमारी हो गई। अभनपुर के एक सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी की। कल रात हुई इस घटना में दो लाख रुपए नगद और जेवर पार कर दिए गए।

पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है। रायपुर में बदमाशों की मारपीट का VIDEO रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से मारपीट और लूटपाट की वारदातें सामने आ रही हैं। इसी मारपीट और लूटपाट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें साइकिल से घर जा रहे हैं एक युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट की। जिसके बाद उसने भाग कर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि, मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां कोटा-गुढियारी रोड पर बीती रात करीब 11 बजे साइकिल से घर लौट रहे एक युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने युवक से मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश की। पीड़ित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने मौके पर चाकू लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाई और फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त न के बराबर होती है। जिसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लोग पुलिस की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।फिलहाल सरस्वती नगर थाना पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *