शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगे ये सेलेब्स

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में दिवाली सेलिब्रेशन बहुत ही धूम धाम से किया जाता है। ऐसे में इस साल दिवाली कुछ सितारों के लिए बेहद खास होने वाली हैं, क्योंकि इस बार शादी के बाद उनकी पहली दिवाली है। अब आइए हम आपको बताते हैं उनके बारे में।
दीया मिर्जा- दीया पहली बार अपने बिजनेसमैन पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। उन्होंने इसी साल 15 फरवरी को शादी रचाई थी।
यामी गौतम आदित्य धर– यामी ने इसी साल 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर संग अपने जीवन की नई शुरुआत की थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से हिमाचल प्रदेश में शादी की थी।
रिया कपूर- अनिल कपूर बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन प्रोड्यूसर रिया कपूर इस साल पहली बार अपने पति करण बुलानी संग इस पर्व को मनाने वाली हैं। उन्होंने 14 अगस्त 2021 को करण बुलानी संग शादी की थी।
वरुण धवन- बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के लिए भी इस साल की दिवाली बेहद खास है, क्योंकि शादी के बाद वरुण की पहली दिवाली है। यह दिवाली वह अपनी पत्नी और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ मनाने वाले हैं।
दिशा परमार राहुल वैद्य  टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार सिंगर राहुल वैद्य के साथ पहली दिवाली मनाने वाली है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में दिशा ने अपनी पहली दिवाली को लेकर ये बताया था कि इस बार वह थोड़ा स्पेशल करने वाली हैं।
अभिषेक मलिक- ”ये है मोहब्बतें” के अभिनेता अभिषेक मलिक पत्नी सुहानी चौधरी संग शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *