बार्बी डॉल लुक में दिखीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, छूटे फैंस के पसीने

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पिंक आउटफिट में अपनी कई दिलकश फोटोज साझा करते हुए लिखा, “अपने बार्बी युग में हूं।” कुछ ही घंटे पश्चात् दीपिका पादुकोण ने भी पिंक आउटफिट में अपनी कई किलर तस्वीरें शेयर कर दीं। तस्वीरों में दीपिका पादुकोण पिंक आउटफिट के साथ खुले बालों में ब्लैक कैप लगाए दिखाई दी। दीपिका पादुकोण की फोटो पर कुछ ही देर पर उनके पति रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया भी आ गई।

रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में गर्मी से परेशान होने वाला इमोजी बनाया। शायद रणवीर सिंह यह जताना चाह रहे थे कि दीपिका इन फोटोज में सुपर हॉट लग रही हैं। दीपिका पादुकोण की फोटोज पर कुछ ही घंटे में 8 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वही तस्वीरों पर एक शख्स ने कमेंट किया- मेरी फेवरिट बार्बी। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। वही भूमि पेडनेकर की फोटोज में जो चीज सबसे ज्यादा हाइलाइट हो रही है, वो है उनका स्कार्फ, डिजाइनर सनग्लासेस और उनके नाम वाला फैंसी लॉकेट। भूमि पेडनेकर के इस पेंडेंट पर उनका नाम लिखा हुआ है। भूमि पेडनेकर की फोटोज पर एक शख्स ने लिखा, “रियल लाइफ की बार्बी गर्ल।” कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया है।

 

 

वही बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ काम करती दिखाई देगी। इसके अतिरिक्त अमिताभ बच्चन और प्रभास स्टारर फिल्म ‘प्रोजेक्ट-के’ में भी उनका अहम किरदार होगा। वहीं भूमि पेडनेकर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘भक्षक’, ‘द लेडी किलर’ एवं ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ जैसी फिल्मों में काम करती दिखाई देगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *