अरूण जेटली की जयंती पर भाजपा के इन नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता तथा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्रालय संभाल चुके अरूण जेटली की आज जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 1952 में हुआ था। पेशे से अधिवक्ता रह चुके अरुण जेटली को वित्त मंत्री के चलते अपने कठोर फैसलों के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने ही वित्तीय तौर पर देश में कालेधन, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए पहल की थी, जिसके पश्चात् मोदी सरकार इतने कठिन फैसले ले पाई।
वही आज उनकी जयंती पर कई नेताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कू कर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण अरुण जेटली जी को जयंती पर विनम्र अभिवादन।

इसी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कू कर लिखा- प्रसिद्ध अधिवक्ता, वरिष्ठ राजनेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण। विधि, वित्त और प्रशासनिक क्षेत्रों में उनके प्रयासों से आए सुधारों ने देश को नई दिशा दी। उनके प्रगतिशील विचार राष्ट्रवासियों के लिए सदैव प्रेरणा रहेंगे। वही केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कू कर अरूण जेटली को याद किया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *