कंगना रनोट, मौनी रॉय समेत इन एक्ट्रेस ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

मंगलवार को देश भर में महाशिव रात्रि काफी घूम धाम से मनाई जा रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेसेस अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट व भगवान शिव की तस्वीरें शेयर कर अपने चाहने वालों और फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रही हैं।

कंगना रनोट अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ईशा फाउंडेशन की तस्वीर शेयर कर अपने चाहने वालों को महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

रुबीना दिलैक

वहीं, बिग बॉस रुबीना दिलैक ने भी अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में शिव स्त्रोम् के श्लोक सुनाई दे रहे हैं। फैंस को महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं देते हुए रूबीना ने लिखा हर हर महादेव।

मौनी रॉय वहीं, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो भगवान शिव की आराधना करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक श्लोक भी लिखा है। साथ ही उन्होंने फैंस को महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *