4 इलाकों में पानी सप्लाई नहीं

भिलाईनगर। रामनगर उच्चस्तरीय जलागार में पानी भरने हेतु मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है. इस सुधार कार्य के कारण 11 फरवरी को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी. कार्य प्रारंभ 10 फरवरी को प्रातः 9 बजे से होगा. कार्य के दौरान 77 एमएलडी जलशोधन संयंत्र ड्ब्ल्यूटीपी सुबह से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगा. मुख्य सुधार कार्य के कारण 11 फरवरी को संबंधित क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा. प्रभावित होने वाले क्षेत्र उच्च स्तरीय जलागार खुर्सीपार, छावनी, गौतम नगर एवं वैशाली नगर है. संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निगम ने अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पूर्व में ही कर लें.

यह भी पढ़े

भिलाई बचाओ अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-4 क्षेत्र में एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को विधायक देवेंद्र यादव ने सुना. कार्यक्रम का उद्देश्य भिलाई मूलभूत सुविधाओं, नागरिक अधिकारों की और विकास से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाना तथा जनभावनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाना रहा.जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने भिलाई स्टील प्लांट से जुड़ी समस्याओं को उठाया. सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए. प्रबंधन की पॉलिसी की वजह से रहवासियों को हो रही समस्या समाधान पर भी फोकस किया गया.

वहीं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष सौरव मिश्रा, सेक्टर-5 वार्ड क्रमांक 59 के पार्षद एकांश बंछोर, सेक्टर-4 वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद राजेश चौधरी, सेक्टर-3 के पार्षद सुरेश वर्मा, इंटक महासचिव संजय साहू, राधिका नगर के पार्षद आदित्य सिंह तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के अध्यक्ष सौरभ दत्ता, सुमित सिंह पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *