नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की निधि बढ़ाने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों में है प्रसन्नता- चंद्रप्रभा गर्ग अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने किया प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं चंद्रपुर विधायक का आभार व्यक्त,शक्ति पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

सक्ती-1 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति प्रवास के दौरान नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डायरिया एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का आभार व्यक्त किया,तथा नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने नगरीय निकाय में नगर पंचायतों के अध्यक्ष/ पार्षद एवं एल्डरमैन गणों के मानदेय में जो वृद्धि की है,वह निश्चित रूप से सरकार का एक प्रशंसनीय कदम है, तथा जनप्रतिनिधियों की वार्षिक निधि को भी बढ़ाया गया है, उससे जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों में विकास के काम तेजी से करवा सकेंगे तथा जनता की समस्त समस्याओं का समय पर निराकरण हो सकेगा

विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय एवं प्रशंसनीय है, तथा हम सभी जनप्रतिनिधि आपके इस निर्णय पर आपका अभिवादन करते हैं, तथा शक्ति की इस पावन धरा में आपका अभिनंदन करते हैं, एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अड़भार नगर पंचायत क्षेत्र में भी आने का निमंत्रण दिया तथा कहा कि अड़भार माँ अष्टभुजी देवी की नगरी है, एवं इनके प्रताप तथा आशीर्वाद से नगर पंचायत क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, एवं क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के प्रयासों से भी नगर पंचायत को तहसील की सौगात, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की सौगात आपके माध्यम से मिली है,एवं आने वाले दिनों में भी इसी तरह से विकास की गंगा बहती रहेगी

इस अवसर पर नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ी असगर माला के माध्यम से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया साथ ही पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की जनता की ओर से उनका स्वागत किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *