दिल्ली में कांग्रेस का दरबार है,मंत्री कवासी लखमा का बयान

रायपुर। कांग्रेस आगामी 2023 चुनाव की तैयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का दरबार है। वहीं से राजनीति चलती है। विधानसभा, लोकसभा चुनाव नजदीक है। हाईकमान से रायशुमारी होगी। इसीलिए हमारे नेता गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जो तय करेगी वही होगा। CM भूपेश पिछले साल भी नंबर वन थे। इस साल भी नंबर वन है। छत्तीसगढ़ किसानों,आदिवासियों का प्रदेश है। आगामी चुनाव CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगा और वे दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आज दिल्ली दौरा है। छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस वक्त दिल्ली में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव,मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री शिव डहरिया दिल्ली में मौजूद है। आज सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है। इसी तरह मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा वाले बयान के बाद दिल्ली दौरे से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *