हेल्थ ऑफिसर के सरकारी क्वॉर्टर में चोरी, जेवर पार

बिलासपुर। महिला रूरल हेल्थ ऑफिसर के घर से चोर एक लाख रुपए का सामान ले गए। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम धनरास निवासी मीना थापर्डे स्वास्थ्य विभाग में रूरल हेल्थ ऑफिसर हैं। शासकीय आवास में रहती हैं। 9 अक्टूबर को छुट्‌टी पर वह राजनांदगांव गई थीं। 15 अक्टूबर को वापस लौटी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। आलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, एक लाकेट समेत तीन हजार रुपए गायब थे। 

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 50 लोगों पर कार्रवाई मोडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से लोगों को परेशान करने वाले 50 बाइक सवारों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी पर जुर्माना किया गया। कुछ के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण बनाकर न्यायालय भेजा रहा है। बाइक सवार तेज आवाज वाले साइंलेसरों से ध्वनि प्रदूषण के साथ राहगीरों को भी परेशान कर रहे हैं। इनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए कार्रवाई की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *