छोटे भाई ने चाक़ू घोंपकर की बड़े भाई की हत्या, बचाने आए माँ-बाप को भी किया घायल

देवघर देवघर जिले के अंतर्गत आने वाले भिखना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं बचाने आए माता-पिता पर भी अंधाधुंध चाकू से हमला कर दिया, जिससे माता-पिता भी बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें देवघर सदर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया.
घटना के संबंध में पिता महेश्वर पासवान ने बताया कि उनका छोटा पुत्र ज्योतिष पासवान आए दिन घर में पैसे की मांग करता था. कई जमीनें भी पहले बेच दी थी. वह हर बार 40-50 हजार रुपये मांगता रहता था. बीते दिनों भी वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था. पैसे नहीं देने पर उसने तैश में आकर बड़े भाई दिनेश पासवान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई.
वहीं, बचाने आए माता नीलम देवी और पिता महेश्वर पासवान दोनों जख्मी हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार चल रहा है. कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. यह घटना क्यों घटी, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *