संसार है जिनकी शरणों में है नमन उन महादेव के चरणों में -CM भूपेश बघेल

रायपुर। CM भूपेश बघेल ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा – बोलो! हर-हर महादेव, पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। संसार है जिनकी शरणों में है नमन उन महादेव के चरणों में

मान्यता है कि, सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत कर विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है। शिव पुराण में इस दिन का खास उल्लेख किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचागं के अनुसार इस बार सावन मास कुल 59 दिनों का है, जिसमें कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। आज यानी 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक है। कहा जाता है कि, शाम के वक्त रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव के साधकों के सभी कष्टों का निवारण होता है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *