चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगाने वाली महिला का अब तक नहीं चला पता

जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात से कूदने वाली महिला का घटना के 20 घंटे बाद भी पता नहीं चला चला है. स्थानीय गोताखोर और एनटीआरएफ की टीम तमाम कवायद के बाद भी महिला की बॉडी नहीं ढूंढ पाई है.

बता दें कि महिला ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे चित्रकोट जलप्रपात के बीचोबीच जाकर छलांग लगाई थी. घटना को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया था, जो पूरे देश में हलचल मचाए हुए है. बता दें कि कुछ दिन पहले मुम्बई से वेब सीरीज की शूटिंग करने पहुंची टीम ने ठीक उसी जगह से नायक के कूदने का दृष्य फिल्माया था. ऐसे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बहरहाल, महिला के जलप्रपात से कूदने की घटना स्थल में लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *