कई दिनों से लापता थी चित्रकूट जलप्रपात में सुसाइड करने वाली महिला, सामने आई अहम जानकारी

जगदलपुर। चित्रकूट जलप्रपात से नीचे कूद कर आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और कई दिनों से घर से लापता थी। मृतका बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाहकापाल की रहने वाली थी।  शुक्रवार दोपहर को चित्रकोट प्रपात के मुहाने से नीचे छलांग लगाने वाली महिला की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। बताया जा रह हैं कि 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अपने माता-पिता के घर पर रहती थी। इससे पूर्व महिला घर से 10-15 दिनों के लिए कही चली जाती थी और वापस आ जाती थी। ऐसे में शुक्रवार को महिला ने चित्रकूट जलप्रपात में मुहाने से छलांग लगाकर आत्माहत्या कर ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *