छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भू अभिलेख अधिकारी व नायब तहसीलदार संवर्ग को एक किए जाने के पक्ष में भू अभिलेख अधिकारी संघ माननीय राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मिला

तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ प्रदेश के भू अभिलेख संघ ने माननीय राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर दोनों संवर्ग को अति शीघ्र एक संवर्ग में करने की मांग रखी। संघ ने बताया कि नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर चयन पीएससी परीक्षा के माध्यम से होता होता है ,दोनों ही पदों की भर्ती प्रक्रिया ,प्रशिक्षण, वेतन भत्ते तथा कार्य की प्रकृति एक समान है। शासन की सुशासन की मंशा के अनुरूप विकेंद्रीकरण के तहत भुईयां डिजिटाइजेशन ,ऑनलाइन नक्शा खसरा व डायवर्सन जैसे महत्वपूर्ण कार्य का संपादन तहसीलों के माध्यम से किया जा रहा है ज्ञात हो कि पहले यह कार्य भू अभिलेख अधिकारियों के द्वारा जिला स्तर पर किया जाता था। आम जनता तक सेवाओं की सूलभ पहुंच हेतु नवीन तहसीलों का गठन किया जा रहा है संवर्ग के एक हो जाने से शासन को मानव संसाधन भी उपलब्ध हो जाएगा और पृथक से नए पद सृजन व वित्तीय भार की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी । प्रदेश भर के जिला कलेक्टरों व संभाग आयुक्तों ने दोनों ही पदों को एक करने के पक्ष में अपना अभिमत दे दिया है। संघ प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संघ के संरक्षक दुष्यन्त कोशले जी ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *