ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत

कोरबा। जिले के दीपका खदान में ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे खदान में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर दीपका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल दीपका माइंस में 25 नंबर कांटा के पास एक ट्रेलर में खराबी आ गई। ट्रेलर चालक ने कंपनी के सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मिस्त्री जयपाल कंवर (32 वर्ष) को बुलाया गया।

मिस्त्री ट्रेलर वाहन के पहिए के पास लेटकर वाहन को बना ही रहा था कि पीछे से एक दूसरे ट्रेलर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की पहिए के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। खदान में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी दीपका थाना पुलिस को दी गई। दीपका थाना प्रभारी तेज यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। इसके बाद खदान में वाहनों की लंबी कतार को हटाया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *