नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने पत्र लिखकर पार्किंग व्यवस्था बनाने करा आग्रह,पूर्व में नगर पंचायत द्वारा अपनी भूमि पर पार्किंग व्यवस्था देने के बावजूद बैंक प्रशासन नहीं कर पा रहा जगह का उपयोग
सक्ती-बाराद्वार नगर के मुख्य मार्ग गौरव पथ में स्थित सेवा सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा बाराद्वार के सामने गौरव पथ में बैंक के ग्राहकों के द्वारा वाहन खड़ी कर आवागमन करने वालों को परेशानी में डाल रहे हैं।नगर के इस गौरव पथ से मुख्य बाजार,रेलवे स्टेशन,फाटक पार जाने का मुख्य पथ है,परंतु बैंक प्रबंधन को इस परेशानी से कोई मतलब नहीं है।धान बिक्री के पश्चात किसानों का इस बैंक में आवाजाही बढ़ जाती है।जिससे गौरव पथ में जाम की स्थिति बनी रहती है
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रणव प्रवेश प्रधान ने बैंक के अधिकारी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था, साथ ही नगर पंचायत द्वारा मुनादी भी कराया गया था।बैंक के पास पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से यह समस्या जस की तस बनी रही। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रधान के द्वारा बैंक के बगल में स्थित नगर पंचायत की भूमि को साफ- सफाई तथा समतलीकरण कर बैंक के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था कर दी गई, साथ ही बैंक के अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए पार्किंग में ही वाहनों को खड़े करने में सहयोग देने का आग्रह किया था। लेकिन बैंक के अधिकारी/ कर्मचारी ने इस विषय को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया जिस कारण अभी भी बैंक के सामने बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी रहती है
जिससे इस मार्ग से आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं वाहनों के खड़े रहने से गौरब पथ में चार चक्के वाहन, एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लेकिन नगर पंचायत के द्वारा पार्किंग स्थल उपलब्ध करवाने के बाद भी बैंक के अधिकारी कर्मचारी का पार्किंग में सहयोग नहीं देने से आये दिन लोगों को परेशानी बनी हुई है।