Aecs ngo kirandul के स्मृति अग्रवाल व पूर्णिमा सिंह की टीम किरंदुल में गौसेवा व प्राणियों सेवा करती है

Aecs ngo kirandul के स्मृति अग्रवाल व पूर्णिमा सिंह की टीम किरंदुल में गौसेवा व प्राणियों की सेवा करती आ रही है । दिनांक 16.5.22को स्मृति अग्रवाल को सूचना मिली कि एक गाय बहुत ज्यादा घायल हैं और वह छः महीने की गर्भवती भी है स्मृति ने गाय को खोजा पर वह नहीं मिली और 17.5.22को स्मृति अग्रवाल को गाय नेहरू नगर में दिखी और बिना समय नष्ट किए गाय को स्मृति ने स्वयं पकड़ा और उसे पार्षद गायत्री जी के घर के गेट पर बांध कर वेटनरी किरंदुल को बुलवा कर इलाज शुरू करवाया इसके बाद वेटनरी के निर्देश अनुसार गाय को बांध कर रखा गया है क्योंकि गाय का घाव काफी गहरा है । गाय के भोजन पानी की पूरी व्यवस्था स्मृति व पूर्णिमा द्वारा की जा रही है ।कल रात तेज बारिश हुई तो स्मृति की सहायता से गाय के मदद के लिए श्री ओम् जी ने अपना कार शैड गौमाता के लिए दे दिया जो बहुत सराहनीय कार्य है । स्मृति, पूर्णिमा की किरन्दुल aecs ngo team बहुत बढ़िया सेवाकार्य कर रहे हैं । इस सेवा कार्य में एनएमडीसी कर्मचारी श्री शिवचंद वर्मा भईया व उनके साथीगण, सेक्यूरिटी गार्ड्स, वेटरनेरी किरंदुल व मोहल्ला निवासीयों ने भरपूर सहयोग दिया है सिर्फ इलाज करवाना ही पर्याप्त नहीं होता है बल्कि मूक प्राणी के भोजन आश्रय की जिम्मेदारी भी उठानी होती तब जाकर मूक प्राणियों की रक्षा हो सकेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *