थाना प्रभारी ने युवक को बदमाश से बचाया, चाकू दिखाकर कर रहा था लूटपाट

रायपुर। लूट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। 2 अप्रैल की रात थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास प्रार्थी गणेष कुमार चंद्राकर जो अपने पिकअप वाहन को खड़ा कर खाना खा रहा था, इसी दौरान आरोपी सागर रजक अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी को डरा धमकाकर गाली गलौच करते हुये शराब पीने हेतु पैसों की मांग किया प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया।

इसी दौरान थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा रमाकांत तिवारी रात्रि गष्त ड्यूटी में वहां से गुजर रहे थे, इससे पहले कि आरोपी प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाता निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने तत्काल प्रार्थी को बचाया। आरोपी मौका पाकर पुलिस टीम देखकर भाग गया। निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा तुरंत आरोपी सागर रजक का पीछा किया गया, आरोपी सड़क से उतर कर भाग रहा था। काफी अंधेरा होने के बावजूद करीब 03 किलोमीटर पीछा कर काफी मषक्कत के बाद रमाकांत तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी सागर रजक के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 धारा 119(1), 118(1), 296, 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी सागर रजक अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में थाना खमतराई से लूट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी – सागर रजक पिता ललन रजक उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *