जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कांग्रेस पार्षद नागेंद्र गुप्ता के पूज्य पिता का विगत दिनों 01 अप्रैल को हुआ था निधन
सक्ती- जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका चांपा के पार्षद तथा चांपा के प्रतिष्ठित संस्थान नंदा बुक डिपो के संचालक नागेंद्र गुप्ता के पूज्य पिता कृष्णचन्द्र गुप्ता के विगत दिनों 01 अप्रैल को हुए निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कांग्रेस नेताओं के साथ उनके निवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाये व्यक्त की, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महंत ने स्वर्गीय कृष्णचन्द्र गुप्ता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा कि गुप्ता परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है, एवं इस अवसर पर मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी शोक संतप्त परिवारजनों को इस गहरे दुख का सामना करने शक्ति प्रदान करें तथा पूज्य बाबूजी की मृतआत्मा को शांति प्रदान करते ईश्वर उन्हें स्वर्गलोक में श्री चरणों में स्थान दे
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ श्री धृतलहरे जी, दिनेश शर्मा,डीबी वेंचर के चेयरमैन धीरेंद्र बाजपेई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी इंजीनियर रवि पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन लाल अग्रवाल, बंटी धजंल,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष किशन सोनी, सुनील साधवानी, दीपक गुप्ता, मोहम्मद अली, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व चांपा इकाई के अध्यक्ष युवा कांग्रेस नेता प्रकाश अग्रवाल आरती प्रिंटर, अंजुम अंसारी, संदीप गुप्ता, पंकज शुक्ला, मयंक तिवारी, चंद्रकांत साहू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

ज्ञात हो कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं नगर पालिका चांपा के पार्षद तथा चांपा के प्रतिष्ठित नंदा बुक डिपो के संचालक नागेंद्र गुप्ता एवं संदीप गुप्ता के पूज्य पिता कृष्ण चंद्र गुप्ता जी उम्र-75 वर्ष का विगत 1 अप्रैल 2022 को आकस्मिक निधन हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार- 02 अप्रैल 2022 को लायंस चौक के मंझली तालाब के पास स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम में किया गया था,उनके निधन पर जिले भर के लोग तथा उनके मित्र उनके निवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, तथा स्वर्गीय श्री कृष्णचन्द्र गुप्ता काफी मिलनसार, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे तथा उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है