यूपी के बांदा जिले में एक मासूम बच्चे को एक सांप ने काट लिया. जिसके बाद बच्चे के पिता परेशान होकर उस सांप को एक डब्बे में भरने के बाद बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए. सांप के साथ लेकर अस्पताल पहुंचने पर लोगों की भीड़ लग गई और डॉक्टर भी हैरान रह गए. फिलहाल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी.
जिस बच्चे को सांप ने काटा है. उसकी उम्र 10 साल है. वह बांदा के देहात कोतवाली के छनेहरा गांव का रहने वाला है. बच्चा जब अपने दोस्तों के साथ घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था. उसी दौरान सांप ने उसके पैर के अंगूठे में काट लिया. बच्चे की चीख पुकार सुनकर दौड़े आये उसके पिता ने बेटे के पैर पर कसकर कपड़ा लपेट दिया. इस बीच काटने के बाद सांप को भागता देखे लड़के के पिता ने उसे एक चिमटे से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया.