अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक सम्पन्न

सक्ती-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर (छत्तीसगढ़) के सभागृह में गोपाल शरण गर्ग (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के मुख्य अतिथ्य एवम गोपाल गोयल (राष्ट्रीय महामंत्री) नई दिल्ली के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता संतोष अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष) ने की

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का पुष्पहार से स्वागत किया गया, वही राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल का प्रदेश महामंत्री आनंद बेरीवाल द्वारा स्वागत किया गया, तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ मुख्य संयोजक रामजीलाल अग्रवाल, चरण सिंह अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल (बिलासपुर) एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चेयरमैन हनुमान प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री परमानंद जैन, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद गुप्ता, सतपाल जैन, श्रीकिशन अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल व प्रदेश उप महामंत्री मुरारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर महामंत्री विजय अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन के साथ रायपुर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल मंचासीन थे*

प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भविष्य में किए जाने वाले कार्य को रेखांकित किया। तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री आनंद बेरीवाल ने विगत् दिवस किए गए कार्यो कि विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा संचालित ड्रीम प्रोजेक्ट – फर्स्ट एड बाक्स वितरण का कार्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों मे अभी तक 200 बाक्स का वितरण किया जा चुका हैं और यह कार्य प्रगति पर हैं।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक चरण सिंह, रामजी लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, चेयरमैन हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं समाज में एकजुटता वह कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में वरिष्ठजन का सम्मान, हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं को सिलाई एवं गृह उद्योग के लिए भी प्रेरित किया गया, साथ ही समय-समय पर समाज के लोग के उत्थान के लिए तथा बच्चों में संस्कार के प्रति उनको अवगत कराने के लिए भी प्रेरित करने की बात कही। इसके पश्चात प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने उद्बोधन मैं बताया कि युवा मंच द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी की डायरेक्टरी का प्रकाशन किया गया है, वही प्रत्येक जिले समिति को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने व स्वास्थ शिविर आयोजित किये जाने की बात कही*

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन में बताया कि अग्रवाल समाज अपने कर्म एवं व्यापार से जो आय प्राप्त करते है उसका एक हिस्सा सदैव ही राश्ट्र एवं समाज के विकास के लिए खर्च करते हैं और यही कारण है कि माता महालक्ष्मी जी की कृपा हम पर सदैव बनी रहती है। इसलिए हमें सदैव यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज के लिए और उन पिछड़े तबके के लोगों के लिए कार्य करते रहें। हमारे पूर्वज भी पूर्व में स्कूल, धर्मशाला, मंदिर, हॉस्पिटल, कुंआ, बावड़ी आदि का निर्माण कार्य कराते रहे हैं। वर्तमान में पूरे राष्ट्र में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहा हैं उसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का भी काफी योगदान रहा है।

इसके पश्चात प्रदेश के 18 जिलों के अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। विगत दिवस निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करने के लिए अग्रसेन धर्मशाला सेवा समिति, भाटापारा के अध्यक्ष व टीम, महिंद्रा स्टील एवं पावर प्लांट के मनोज अग्रवाल जी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रायपुर के तत्वाधान मे रमेष अग्रवाल जी (अम्बिकापुर) द्वारा स्वास्थ शिविर के आयोजन किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिरधारी लाल अग्रवाल बिलासपुर, जिन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित एक ग्रंथ अग्र-चरित्रम की रचना की है, को सम्मानित किया गया। प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद जैन, चेयरमैन कर्तव्य अग्रवाल, महामंत्री राकेश अग्रवाल एवं युवा टीम के द्वारा अतिथियों के सम्मान में उन्हें ड्राई फ्रूट की विशाल माला द्वारा सम्मानित किया गया, जो की आकर्षण का केन्द रहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि दीपावली के दिन महालक्ष्मी की पूजा क्यो होती हैं। महाराजा अग्रसेन जी ने नागकन्या माता माधवी से विवाह किया था, उस समय बहूविवाह की प्रथा थी और इन्ददेव भी नाग कन्या माता माधवी व उनकी सौ दासियों के साथ विवाह करना चाहते थे। परन्तु माता माधवी ने एक पत्निव्रता महाराजा अग्रसेन के विवाह किया। जिससे इन्ददेव रुष्ठ हो गए और उन्होने महाराजा अग्रसेन के राज्य मे वर्षा बंद कर दी, जिसपर ऋषि गर्ग के कहने पर माता महालक्ष्मी की ग्यारह सौ दिनों तक उपासना की। जिससे प्रसन्न होकर माता महालक्षी ने दीवाली के दिन दर्शन देकर वरदान दिया कि जब तक तुम्हारा कुल जनहित सेवा के कार्य करते रहेंगे, तब तर मै तुम्हारे कुल मे विराजित रहूंगी। श्री गर्ग ने बताया कि अग्रोहा अग्रसेन जी की कर्मभूमि थी व कलयुग के अवतारी थे। अग्रोहा को र्तीथस्थल, पर्यटन स्थल बनाने जो कि अग्रबंधुओ की आस्था का केन्द हैं वहा से माता महालक्ष्मी की जनआशीर्वाद रथ यात्रा देश के विभिन्न प्रांतो से निकाली जा रही हैं जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ मे भी उक्त यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन सुधीर अग्रवाल द्वारा दिया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे अग्रवाल सभा, रायपुर का विषेश सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजेन्द अग्रवाल (पत्थलगांव), मुरली अग्रवाल (रायपुर), मनसुख अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, सुभाश अग्रवाल, शिव तायल, मनोज अग्रवाल, वंशी अग्रवाल, कमल नारायण रूंगटा, राधेष्याम अग्रवाल, किषोर रूंगटा,  नत्थूलाल अग्रवाल, ललित सक्सेरिया, विमल राजगढ़ीया, कैलाष रूंगटा,  सत्यप्रकाष बंसल,  मुरारी अग्रवाल (दुर्ग), अनिल अग्रवाल (धमतरी), मनोज अग्रवाल (कुरूद), पुरूशोत्तम अग्रवाल (बेमेतरा), भोलाराम मित्तल, हरि बुधिया,  सुरेष तायल, गौरव अग्रवाल, रामसेवक अग्रवाल, विश्णुप्रसाद अग्रवाल, प्रेमचंद भुसणिया,  भागवत भुसणिया, अषोक अग्रवाल,  कैलाष अग्रवाल, ब्रह्मप्रकाष अग्रवाल,  मुरारी अग्रवाल (कुनकुरी) जितेन्द अग्रवाल, अमर सुल्तानिया, अमृतलाल अग्रवाल, गौरीषंकर अग्रवाल, रमेष पंसारी, रमेषचन्द अग्रवाल, विजय अग्रवाल,  सोम अग्रवाल, चन्दभान गुप्ता, अषोक अग्रवाल, राधेष्याम जैन, अषोक गोयल, सुरेष अग्रवाल, दिलीप केड़िया, रामाप्रसाद सरावगी, विकास अग्रवाल, किषन अग्रवाल,  नारायण अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, रमेष अग्रवाल (टाटीबंद), गोपाल अग्रवाल (सीए),  राजेन्द बोंदिया,  विनोद अग्रवाल (केबीजे),  विवेक अग्रवाल, महिला सम्मेलन से बिमला ईश्वर अग्रवाल प्रदेश संरक्षक,  भारती अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, सरोज अग्रवाल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरती अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, वर्षा अग्रवाल प्रदेश उपमहामंत्री, अनिता अग्रवाल प्रदेश मंत्री, वंदना गुप्ता प्रदेश मंत्री,  मंजू अग्रवाल प्रदेश मंत्री, राजकुमारी अग्रवाल प्रदेश मंत्री, कविता गोयल भिलाई अध्यक्ष, लक्ष्मी अग्रवाल चरोदा अध्यक्ष, नीलम अग्रवाल तिल्दा अध्यक्ष, रितु बोंदिया, षालिनी अग्रवाल, आषा अग्रवाल, युवा मंच के कर्तव्य अग्रवाल चेयरमैन युवा मंच, रोकष अग्रवाल प्रदेष महामंत्री, विष्वास अग्रवाल, सौरव अग्रवाल (बिल्हा) सहित प्रदेष के 18 जिले के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सैंकड़ो की संख्या मे वरिश्ठजन, महिलाए एवं युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *