शक्ति केएमएल जैन स्कूल की छात्रा मोनिका श्याम का हुआ डीएसपी पद पर चयन-
सक्ति-मालखरौदा विकासखंड के अड़भार नगर पंचायत क्षेत्र के शिक्षक लकेश्वर श्याम की मेधावी बिटिया सुश्री मोनिका श्याम का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पीएससी परीक्षा 2019 में उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी के पद पर चयन हुआ है, तथा मोनिका श्याम ने अपनी स्कूली शिक्षा शक्ति शहर के एम एल जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अड़भार से प्राप्त की थी,तथा मोनिका श्याम ने एमएल जैन स्कूल शक्ति से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात रुंगटा कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी डिग्री करने के बाद पटेल ट्यूटोरियल बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग की तथा इसी दौरान मोनिका श्याम ने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित सहायक ग्रेड- 3 की भी परीक्षा दी जिसमें वह चयनित होकर वाणिज्य कर जीएसटी के संभागीय कार्यालय बिलासपुर में वर्तमान में पदस्थ थी, तथा इसी बीच उसने वर्ष 2019 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी जिस पर उसका चयन डीएसपी के पद पर हुआ है, जिस पर 21 सितंबर को उसके शक्ति आगमन के दौरान एम एल जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रमुख अधिवक्ता नरेश सेवक की ओर से मोनिका श्याम को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से चांदी का सिक्का एवं गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया गया, इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के प्राचार्य श्री गबेल एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे तथा मोनिका श्याम को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अधिवक्ता नरेश सेवक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एम एल जैन स्कूल के लिए एक गौरव का विषय है कि यहां से अध्यापन कर निकली छात्रा आज लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डीएसपी पद पर चयनित हुई है, अधिवक्ता नरेश सेवक ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से मोनिका को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की, साथ ही इस दौरान मोनिका श्याम के परिवार जन भी मौजूद रहे तथा मोनिका श्याम के डीएसपी पद पर चयनित होने पर शक्ति एवं मालखरौदा विकासखंड के भी स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है साथ ही मोनिका श्याम काफी मेधावी एवं शुरू से होनहार थी तथा मोनिका श्याम ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों एवं अपने सभी ज्येष्ठ- श्रेष्ठ जनों को दिया है