सेवानिवृत प्राचार्य ने मुख्यमंत्री से छ. ग. में डाॅ. भीम राव अम्बेडकर सम्मान पुरस्कार शुरूवात करने कि मांग की है 

शिवरीनारायण l स्थानीय प्रबुद्ध और सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. ए. आर. बंजारे ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विधि मंत्री तथा अन्य सभी मंत्रियों, संसदीय सचिवों और अनेक विधायकों को दिनांक 8. 11. 21 को पत्र भेजकर यह मांग की है, कि छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष भर के भीतर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए जाने वाले सम्मान- पुरस्कार की श्रृंखला में राजनीति,समाज विज्ञान, साहित्य, संस्कृति और वैज्ञानिक उत्थान और नवोन्मेष तथा दलित उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ” भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान ” पुरस्कार की परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश से की जानी चाहिए. इस पुरस्कार के संबंध में उन्होंने अपना अभिमत भी स्पष्ट किया है. निश्चित रूप से यह मांग अत्यंत सराहनीय है. यह स्वीकृति दिए जाने पर सरकार का इसे बहुत अच्छा कदम माना जाएगा. बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता होने के साथ ही साथ विश्व के महान विद्वानों की पंक्ति में प्रथम कड़ी के रूप में मान्यता प्राप्त महानतम विद्वान है. निश्चित रूप से प्रदेश में ऐसे उत्कृष्ट कार्य कर पुरस्कार प्राप्त करने वालों की गरिमा तो बढ़ेगी ही, इससे प्रदेश सरकार की गरिमा भी बढ़ेगी. यह पुरस्कार आगामी बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2021 या जन्म जयंती 14 अप्रैल 2022 के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह- सम्मान -पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा करनी चाहिए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *