जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के प्राचार्य नर भी करी अभिभावकों एवं छात्रों से जुड़ने का आग्रह

1 अप्रैल को होगी परीक्षा पे मन की बात प्रधानमंत्री के साथ

सक्ती-प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विद्यार्थियों,पालको, शिक्षकों के साथ ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा पर चर्चा (पांचवां संस्करण) का कार्यक्रम 1 अप्रैल 2022 को होगा, उक्त आशय की जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के प्राचार्य ने देते हुए बताया है कि जिसका प्रसारण दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों जैसे डीडी नेशनल,डीडी न्यूज़ ,डीडी इंडिया ,रेडियो चैनलों ,डिजिटल मीडिया यूट्यूब चैनल EduMinofIndia, narendramodi, pmoindia, pibindia, MyGovIndia, राज्यसभा टीवी, एवम् स्वयंप्रभा में होना है,इस चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देश के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों विद्यार्थियों एवं पालको से आने वाले परीक्षा के संबंध में पूछे गए प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों अवश्य जुड़े

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *